फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Nitin Navin inaugurated BJP membership campaign war room in raipur

छत्तीसगढ़: नितिन नबीन ने किया बीजेपी के सदस्यता अभियान वार रूम का उद्घाटन, सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Sun, 25 Aug 2024 04:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 04:30 PM IST
सार

BJP membership campaign war room raipur: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने आज रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा सदस्यता अभियान वार रूम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Nitin Navin inaugurated BJP membership campaign war room in raipur
नितिन नबीन ने किया बीजेपी के सदस्यता अभियान वार रूम का उद्घाटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

BJP membership campaign war room raipur: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने आज रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा सदस्यता अभियान वार रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मुरलीधर मोहोल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, मंत्री केदार कश्यप, सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा विधायक गुरु खुशवंत, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के कोरिया जिले में परम्परागत खाद्यान को लेकर समूह की दीदियां जिस तरह से मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही हैं, उस पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह हमारी बहनो की मेहनत और सफलता के लिए एक नई इबारत लिख रहा है। आज महाराष्ट्र के जलगांव में कोरिया मिलेट्स कैफे की खुलकर तारीफ की। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया जिले में ग्राम पंचायत पटना के रोशनी स्व सहायता समूह की हीना बेगम से संवाद किया और उनके सामूहिक सफलता के लिए उपस्थित जनसमूह से तालियां बजवाईं। 
विज्ञापन



पीएम मोदी ने कहा कि कोरिया जिले में महिलाओं के स्व सहायता समूहों की सफलता की कड़ी में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। लखपति दीदी के रूप में कोरिया मिलेट्स कैफे की संचालक हीना बेगम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला और मोदी ने हीना से आत्मीय बातचीत की। सबसे पहले मोदी ने हीना से उनका परिचय लिया। फिर उनके काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हीना बेगम ने उन्हें बताया कि हमारे रोशनी स्व सहायता समूह की ओर से चार अन्य समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीना से कैफे से अर्जित आय और मिलेट्स कि उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। हीना की सफलता से खुश होकर मोदी ने कोरिया मिलेट्स कैफे के सफल संचालन के लिए तालियां बजवाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरिया जिले में गत वर्ष 10 मई को कोरिया मिलेट्स कैफ़े की शुरुआत हुई थी। रोशनी स्व सहायता समूह की दीदियों ने इस कैफे में अब एकता स्व सहायता समूह, मां शारदा स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह और साक्षर स्व सहायता समूह की कुल 38 महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। इस कैफे के संचालन में अब तक 92 लाख रुपए का व्यवसाय किया जा चुका है। इसमें 23 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी मिली है। वर्तमान में यह कैफे बेहद लोकप्रिय हो कर स्थानीय स्तर पर निरन्तर अच्छा व्यवसाय अर्जित कर रहा है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि स्व सहायता समूहो में जुड़कर, कर्मठता से स्वरोजगार कर रही दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। कोरिया मिलेट्स कैफे का सफल संचालन इनकी सफलता की कहानी खुद कह रहा है। देश के प्रधानमंत्री की ओर कोरिया की लखपति दीदी से संवाद और उत्साहवर्धन हमे और बेहतर करने के लिए ऊर्जा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed