फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News uncle killed nephew in korba

पानी के लिए बहाया खून: छत्तीसगढ़ के कोरबा में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, तालाब में तैरती मिली लाश

Fri, 28 Oct 2022 07:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Oct 2022 07:59 PM IST
सार

संतराम की लाश 23 अक्तूबर को गांव के ही तालाब में तैरती मिली थी। मृतक के घर वालो ने बताया था कि संतराम 21 तारीख की दोपहर मछली पकड़ने खेत गया हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि संतराम की उसके चाचा साधराम ने ही हत्या की है।

विज्ञापन
Chhattisgarh News uncle killed nephew in korba
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली निवासी संतराम राठिया की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। संतराम की लाश 23 अक्तूबर को गांव के ही तालाब में तैरती मिली थी। मृतक के घर वालो ने बताया था कि संतराम 21 तारीख की दोपहर मछली पकड़ने खेत गया हुआ था लेकिन घर वापस नही आया तो रिश्तेदार और परिजनों के घर  खोजबीन शुरू की गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाई शुरू की गई। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान मृतक के रिश्तेदारों से ही पूछताछ शुरू की गई, जहां मृतक के चाचा पर संदेह पुलिस को हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो वो गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी साधराम मृतक का चाचा है और दोनों का घर अगल बगल है मृतक संतराम राठिया 21 तारीख को खेत पर मछली पकड़ने गया था। वापस लौटते समय उसके चाचा साधराम राठिया से मुकालत हो गई। गया और साधराम ने संतराम को कहा कि बार-बार मेरे खेत का पानी अपने खेत मे छोड़ता है इस बात को लेकर विवाद हुआ और उन्होंने संतराम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को गुमराह करने मृतक के शव को तालाब में फेंक दिया था। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed