फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News, Naxalites Killed Bijapur Sarpanch for Spying

Chhattisgarh: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या, घर से अपहरण कर रेत डाला गला

Wed, 29 Jun 2022 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 PM IST
सार

नक्सलियों ने बीजापुर में एक सरपंच की निर्ममता से हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Chhattisgarh News, Naxalites Killed Bijapur Sarpanch for Spying
नक्सलाइट(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में सरपंच की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दर्जनभर से अधिक नक्सली देर रात को गांव आए थे और सरपंच को घर से उठाकर ले गए। फिर दूर जंगल में जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है। हत्या करने के बाद माओवादी चले गए।

विज्ञापन


गांव में विकास कार्य कराने से नाराज थे नक्सली
बताया जाता है कि गांव में विकास कार्य कराए जाने से नक्सली नाराज थे और कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। मुखबिरी की शंका में नक्सलियों द्वारा सरपंच को कई बार धमकी भी दी गई थी। लेकिन सरपंच बिना डरे गांव में समाजिक काम कर रहे थे जिससे नक्सली और नाराज हो गए और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


नक्सली शव को वहीं छोड़कर चले गए
वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली शव को जंगल में ही छोड़कर चले गए। काफी तलाश के बाद सरपंच का शव मिला जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इससे पहले भी परिवार के दो लोगों की हत्या नक्सली कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed