फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: Bilaspur to Delhi and Kolkata flight service started

छत्तीसगढ़: बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, सीएम विष्णुदेव साय ने की  शुरुआत

Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

Bilaspur to Delhi and Kolkata flight service started: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय रायपुर में वीडियो कांफ्रेंस से हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत की।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: Bilaspur to Delhi and Kolkata flight service started
बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Bilaspur to Delhi and Kolkata flight service started: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय रायपुर में वीडियो कांफ्रेंस से हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासा देवी केंवट विमानतल पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। आज बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो गई। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुरवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा भी मिलेगी। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। आज जगदलपुर के लिए भी खुशखबरी है। आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed