फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh naxalites strangled deputy sarpanch to death in kanker

Chhattisgarh: नक्सलियों ने उपसरपंच को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव, देर रात अगवा कर ले गए थे

Wed, 16 Nov 2022 03:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया है। पुलिस मुखबिरी के शक में बार-बार नक्सलियों के निशाने पर ग्रामीण आ रहे है। अब नक्सलियों ने एक उप सरपंच की अगवा कर हत्या कर दी। उसका शव गांव में ही फेंककर भाग निकले। मारे गए उप सरपंच का भाई भी सरपंच है।

विज्ञापन
chhattisgarh naxalites strangled deputy sarpanch to death in kanker
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस बार नक्सलियों ने उप सरपंच को निशाना बनाया है। नक्सली मंगलवार देर रात उसे घर से अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मार डाला। फिर गांव में शव फेंककर भाग निकले। युवक का भाई भी सरपंच है। वारदात की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


घर में घुसकर किया था अपहरण
जानकारी के मुताबिक, गांव हुर्रापिंजोडी निवासी मनकेर हुर्रा (35) उप सरपंच था। उसका भाई भी गांव का सरपंच है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात 5-6 नक्सली उसके घर में घुस गए। इसके बाद मनकेर को अगवा कर अपने साथ ले गए और जंगल में धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव गांव में ही फेंक दिया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन




जवानों की टीम मौके पर पहुंची, सर्चिंग जारी
आमाबेड़ा थाने से जवानों की एक टीम गांव पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गांव नक्सल प्रभावित है। उप सरपंच की हत्या नक्सलियों ने क्यों की है, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मुखबिरी के संदेह में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जवानों ने जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है। जवानों के लौटने का इंजतार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल नक्सलियों ले चुके आठ लोगों की जान

  • 10 नवंबर : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एक युवक को मारकर फेंका था। 
  • 27 अगस्त : कोंडागांव में एक ग्रामीण की जान ली।
  • 2 मई : दंतेवाड़ा के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार की हत्या। 
  • 28 अप्रैल : दंतेवाड़ा के ही नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या। 
  • 17 मार्च : बीजापुर जिले के मद्देड क्षेत्र में पास्टर की हत्या। 
  • 10 फरवरी : दंतेवाड़ा के टेटम में युवक की हत्या कर दी थी।
  • 7 जनवरी : बीजापुर के जांगला क्षेत्र में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही दो साथियों की हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने भोंगी पोयाम और कोतरापाल को गद्दार बताते हुए मार दिया था। 
  • 6 जनवरी : बीजापुर में ही नक्सलियों ने अपने एक साथी कमलू पुनेम और उसकी बहन को भी जनअदालत लगाकर मारा था। बाद में बताया था कि भाई-बहन पुलिस की मुखबिरी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed