{"_id":"61b0ebdf61a9ac4dd655226e","slug":"chhattisgarh-naxalites-set-fire-to-several-vehicles-engaged-in-tank-construction-in-gariaband-district-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने टैंक निर्माण में लगी कई गाड़ियों में लगाई आग, मुंशी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने टैंक निर्माण में लगी कई गाड़ियों में लगाई आग, मुंशी लापता
Wed, 08 Dec 2021 11:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, पीपलखुटा गांव में सिंचाई विभाग लगभग चार करो़ड़ की लागत से टैंक निर्माण का काम करा रहा है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pti
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के जमकर उत्पात मचाने की खबर है। यहां नक्सलियों ने टैंक निर्माण में लगी कई गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। मौके से एक मुंशी भी लापता बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि नक्सली उसका अपहरण कर ले गए हैं। घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के पीपलखुटा की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपलखुटा गांव में सिंचाई विभाग लगभग चार करो़ड़ की लागत से टैंक निर्माण का काम करा रहा है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी अपने कर्मचारियों और मजदूरी के साथ मिलकर इस टैंक निर्माण के काम में लगी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को भी सभी कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। तभी शाम करीब 5.30 बजे कुछ हथियारबंद नक्सली मौके पर पहुंचे और उन्होंने डराते धमकाते हुए, वहां खड़ी ट्रैक्टर, एक चेन माउंटेन समेत कुछ अन्य गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया। गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के बाद से ही यहां काम कर रहा मुंशी चैतन्य वर्मा लापता है। सिंचाई विभाग के अफसरों ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है। कंपनी ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने मुंशी का अपहरण कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच संभाल ली है।