{"_id":"5bba7764867a5568651846d7","slug":"chhattisgarh-naxalites-killed-19-year-old-college-student-afrte-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 19 वर्षीय कॉलेज छात्र का अपहरण करने के बाद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 19 वर्षीय कॉलेज छात्र का अपहरण करने के बाद की हत्या
भाषा, रायपुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्लसियों ने लाइवलीहुड कॉलेज के एक छात्र का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने फोन पर कि 19 वर्षीय छात्र कुंजामी शंकर कुकानार पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपने कुंदनपाल गांव से शनिवार की देर रात से लापता था और रविवार को उसका शव निकटवर्ती एक जंगल में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हत्या के उद्देश्य का तत्काल पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुंजामी को यहां से लगभग 500 किलोमीटर दूर कुंदनपाल गांव में स्थित उसके घर से सशस्त्र उग्रवादियों का एक समूह उस समय उठा ले गया था, जब वह अकेला था।
विज्ञापन