{"_id":"63661c2110920708082920e1","slug":"chhattisgarh-naxalites-kill-woman-sarpanch-s-husband-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव
Sat, 05 Nov 2022 01:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:47 PM IST
सार
दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, ग्रामीण की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि माओवादियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है या फिर किसी और ने। जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। उनके लौटने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक महिला सरपंच के पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव गांव में ही फेंक कर भाग गए। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मलांगेर एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या नक्सलियों ने ही की है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मलंगेर एरिया कमेटी के पांच से छह हथियारबंद नक्सली शुक्रवार देर रात रेवाली गांव में पहुंचे थे। वहां की महिला सरपंच के पति भीमा बारसे को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। फिर भीमा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। अगले दिन सुबह गांव में जब लोगों ने शव देखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके के लिए जवानों को रवाना कर दिया गया है। दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, ग्रामीण की हत्या किए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि माओवादियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है या फिर किसी और ने। जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। उनके लौटने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन