फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Naxal Budhram Markam killed in an encounter in Dantewada with security forces

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी बुधराम ढेर

Tue, 26 Jul 2022 11:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Jul 2022 11:59 AM IST
सार

ईजी बस्तर ने बताया, सुरक्षा बलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली बुधराम मरकाम को मार गिराया है। उस पर अलग-अलग अपराधों में 19 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Naxal Budhram Markam killed in an encounter in Dantewada with security forces
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में देर रात नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता मिली है। आईजी बस्तर ने बताया, सुरक्षा बलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली बुधराम मरकाम को मार गिराया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को अभी भी नक्सलियों के छिपे होने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली बुधराम पर अलग-अलग अपराधों में 19 मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया, कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जबरामेटा के आसपास के जंगल में देर रात नक्सलियों व डीआरजी जवानों का आमना-सामना हुआ। जवाबी फायरिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कई नक्सली वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed