फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: MLA Rajesh Munat gave Tips for victory

रायपुर पश्चिम के 20 वार्डों की बैठक संपन्न: बीजेपी ने जीत के लिये कसी कमर, MLA राजेश मूणत ने दिए जीत के मंत्र

Thu, 16 Jan 2025 03:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर पूरी तरह से कमर कस चुकी है। संगठन के विभिन्न स्तरों में लगातार बैठकों का दौर जारी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: MLA Rajesh Munat gave Tips for victory
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर पूरी तरह से कमर कस चुकी है। संगठन के विभिन्न स्तरों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह में लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूरे 20 वार्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के लिये मंत्र दिये। संगठन की रणनीति से सभी को अवगत कराया।

विज्ञापन


बैठक में भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पार्टी ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, हमें संगठित होकर उस प्रत्याशी को विजयी बनाना है। विधानसभा और लोकसभा के साथ ही उपचुनाव में जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराया है। वैसे ही आगामी चुनाव में भी भाजपा को जीताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। उन्हें भाजपा के एक साल के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाना है। ऐसे में जनता को अपने पक्ष में लाने की कोशिश सभी कार्यकर्ताओं को करनी होगी। सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर बैठक के साथ कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर इन योजनाओं से जनता को रू-ब-रू कराना होगा।
विज्ञापन


रायपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर बनाने का लक्ष्य
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का लक्ष्य रायपुर नगर निगम में अपना महापौर बनाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों का लाभ चुनाव में मिलेगा। जबकि कांग्रेस को  राज्य में भूपेश बघेल और रायपुर में महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल में हुए बड़े घोटालों का नुकसान उठाना पड़ेगा। आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में घोटालों और भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस ने महापौर एजाज ढेबर से आमजनता नाराज है। कांग्रेस सरकार के रहते बूढ़ातालाब फौवारा घोटाला, यूनीपोल घोटाला, स्मार्ट सिटी फंड का दुरुपयोग सहित कई घोटाले हुए हैं। आम जनता ने जिस तरह से कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर विधानसभा चुनाव 2023 में जड़ से उखाड़ फेंका। उसी तरह नगरीय निकाय चुनावों में भी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए पूरी तरीके से तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रायपुर पश्चिम विधानसभा के अभी 20 वार्डों के भाजपा जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदाधिकारी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed