फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh minister quotes lines from Madhushala speaks on liquors power to unite at deaddiction event Video

Viral Video: छत्तीसगढ़ के मंत्री ने बताए शराब के फायदे, सड़क दुर्घटनाओं का भी अजीब कारण बताया

Thu, 01 Sep 2022 03:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Sep 2022 03:31 PM IST
सार

वीडियो में वह कह रहे हैं कि लोग शराब और इससे जुड़े नुकसान के बारे में बात करते हैं, लेकिन कोई भी इससे जुड़े फायदों के बारे में बात नहीं करता है। जब हम शराब के बारे में बात करते हैं, तो इसे पीने का सही तरीका भी याद रखना चाहिए।

विज्ञापन
Chhattisgarh minister quotes lines from Madhushala speaks on liquors power to unite at deaddiction event Video
Premsai Singh Tekam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मंत्री का विवादस्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाई सिंह टेकाम से जुड़ा हुआ है। वीडियो में कांग्रेस नेता को शराब और सड़क हादसों पर बोलते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि लोग शराब और इससे जुड़े नुकसान के बारे में बात करते हैं, लेकिन कोई भी इससे जुड़े फायदों के बारे में बात नहीं करता है। जब हम शराब के बारे में बात करते हैं, तो इसे पीने का सही तरीका भी याद रखना चाहिए। पानी में उचित अनुपात में ही शराब डाली जाती है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं वहां नहीं होती, जहां सड़क खराब होती है। सड़क दुर्घटना वहां होती है, जहां सड़क अच्छी होती है। हमें सड़क की खराब स्थिति के बारे में लोगों के फोन आते हैं, लेकिन उन सड़कों पर सड़क दुर्घटनाएं नहीं होती हैं। वहीं, बहुत अच्छी सड़कों वाले स्थान पर लोग काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed