फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Millet Carnival IN Raipur cg today

छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल: स्वादिष्ट मिलेट्स व्यंजनों की खुशबू से महकेगी राजधानी रायपुर, फेमस शेफ देंगे टिप्स

Fri, 17 Feb 2023 12:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 12:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में 17 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Millet Carnival IN Raipur cg today
सीएम भूपेश बघेल, मिलेट्स व्यंजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तीन दिनों तक स्वादिष्ट मिलेट्स की खुशबू से महकेगी। देश के नामचीन शेफ मिलेट व्यंजन बनाने के गुर सिखाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में 17 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्टार्टअप स्टॉलों एवं लाइव फूड कांउटर का शुभारंभ और अवलोकन भी करेंगे। वहीं वीडीवीके महिला स्व-सहायता समूहों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित रहेंगे। 19 फरवरी को शाम 4.30 बजे समापन समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। मिलेट फूड स्टॉल्स और स्टार्टअप का प्रदर्शन रात 10 बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन




कॉर्निवाल में भारत के नामी गिरामी शेफ मिलेट के नए-नए व्यंजन बनाना सिखाएंगे और इसे मेहमानों को परोसेंगे। कार्निवाल का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अनूठे कार्निवाल में विशेष रूप से मिलेट फूड कोर्ट होगा, जहां आम नागरिक मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा मिलेट की खेती के पर्यावरणीय लाभों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों की ओर से नुक्कड़ नाटक और स्थानीय लोक कलाकार प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन




दोपहर 2 बजे से नुक्कड़ नाटक 
कार्निवाल में 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे, शाम 5.15 बजे और 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मिलेट की खेती और उसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा। कार्निवाल में 18 फरवरी को दोपहर 2.15 बजे से ‘छत्तीसगढ़ में मिलेट की खेती एवं उर्पाजन- चुनौतियां एवं अवसर‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3.15 बजे से मिलेट के व्यंजनों का जीवंत प्रदर्शन होगा जिसमें देश के नामी शेफ श्री विकास चावला, रेस्टोरेंट सलाहकार एवं शेफ नीरज त्यागी मिलेट के नए-नए व्यंजन बनाना सिखाएंगे। शाम 4.15 बजे से ‘मिलेट प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन‘ पर संगोष्ठी और पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 7 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 छत्तीसगढ़ के शेफ करेंगे मिलेट के व्यंजनों का प्रदर्शन 
19 फरवरी को दोपहर 2.15 बजे से छत्तीसगढ़ के शेफ की ओर से मिलेट के व्यंजनों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 2.45 बजे से छत्तीसगढ़ में उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योग की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3.45 बजे से मिलेट के व्यंजनों का जीवंत प्रदर्शन होगा। 18 और 19 फरवरी को मिलेट फूड स्टाॅल्स और स्टार्टअप स्टाॅल का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

क्या है उद्देश्य
मिलेट कार्निवाल का उद्देश्य मिलेट को लोगों के दैनिक आहार में शामिल करने तथा इसके पोषक मूल्य के प्रति जन जागरूकता लाना है। इस आयोजन में प्रतिभागियों और आगंतुकों के साथ मिलेट की विशेषताओं को साझा करने के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। साथ ही मिलेट में मांग पैदा करने के लिए मिलेट स्टार्ट-अप अपने पैकेज्ड मिलेट उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।  वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा के पश्चात छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2022 को मिलेट मिशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग मे आईसीएआर-आईआईएमआर एवं 14 जिलों के मध्य एक एमओयू हस्ताक्षर से हुई। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी तथा रागी का क्रय करने का भी निर्देश दिया गया। इसी अवसर पर लघु वनोपज संघ ने भी आईसीएआर से अनुबंध किया जिसके तहत आईआईएमआर मिलेट मिशन के नॉलेज पार्टनर बने। 



प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 
इसी तरह प्रतिभागियों और आगंतुकों के साथ मिलेट की विशेषताओं को साझा करने के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। साथ ही मिलेट में मांग पैदा करने के लिए मिलेट स्टार्ट-अप अपने पैकेज्ड मिलेट उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा मिलेट की खेती के पर्यावरणीय लाभों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा नुक्कड़ नाटक और स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें देश के चर्चित शेफ मिलेट के नए-नए स्वादिष्ट व्यंजन बनाना भी सिखाएंगे।  

देश के विभिन्न राज्यों से चर्चा में शामिल होंगे राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ
कार्निवाल में प्रतिभागियों और आगंतुकों के साथ मिलेट की विशेषताओं को साझा करने के लिए कई राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा गहन चर्चा होगी। इनमें प्रमुख रूप से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से डॉ. गिरीश चंदेल, प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आदिकांत प्रधान, डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी तथा डॉ. हुलास पाठक भाग लेंगे। इसी तरह चर्चा के लिए निदेशक अपेडा डॉ. तरूण बजाज, डीन डॉ. ए.के. दवे, वैज्ञानिक डॉ. एस. बाबू, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एन. गणपति, नेस्ले से श्रीमती प्रिया करकेरा, पेप्सी कम्पनी से श्रीमती तृप्ति पाण्डे, श्री अनंत अरोरा तथा समर्पण नेचुरल फॉर्म से श्रीमती कविता देवी आदि शामिल होंगे। 



देश के प्रतिष्ठित शेफ नए-नए मिलेट व्यंजन का करेंगे प्रदर्शन
इसी तरह देश के प्रतिष्ठित शेफ नए-नए मिलेट व्यंजन बनाने की विधि का प्रदर्शन करेंगे और उन व्यंजनों को मेहमानों को पेश भी करेंगे। इनमें शेफ गुंजन गोयला, शेफ सुधीर सिब्बल और जीएम ऑपरेशन हल्दी राम नई दिल्ली से शेफ विकास चावला तथा शेफ नीरज त्यागी आदि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से मशहूर शेफ शामिल होंगे। कार्निवाल में मिलेट फूड कोर्ट के माध्यम से आमजनता को मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजनों से भी परिचित कराया जाएगा। इनमें आंध्रप्रदेश से अविनाश फूड्स, ओडिशा से जगन्नाथ मिलेट्स हब, तेलंगाना से नया मिलेट्स तथा रायगढ़ छत्तीसगढ़ से मिलेट कैफे का स्टॉल के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन होगा। 

मिलेट स्टार्टअप अपने पैकेज्ड मिलेट उत्पादों के साथ रहेंगे मौजूद
कार्निवाल में इस दौरान मिलेट में मांग पैदा करने के लिए मिलेट स्टार्ट-अप अपने पैकेज्ड मिलेट उत्पादों के साथ मौजूद रहेंगे। इनमें कर्नाटक से जीविथा एंटरप्राइजेस जेनी मिलेट हेल्थ मिकस के नाम से स्टॉल लगाया जाएगा। 


कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी अब 25 फरवरी तक
राज्य में संग्रहण वर्ष 2022-23 अंतर्गत कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी अब 25 फरवरी तक होगी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ  से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में निर्धारित संग्रहण अवधि 15 फरवरी की तिथि में वृद्धि कर दी गई है और इनके संग्रहण का कार्य अब 25 फरवरी तक किया जाएगा। इसी तरह इनके पूर्व निर्धारित भण्डारण अवधि 28 फरवरी में भी वृद्धि करते हुए इसे अब 10 मार्च 2023 तक निर्धारित किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed