फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh middle-aged man death due to bonfire in korba

Korba: सोते हुए जिंदा जल गया अधेड़, सर्दी से बचने जलाया था अलाव, उसी से बिस्तर में लग गई आग

Thu, 15 Dec 2022 03:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Dec 2022 03:49 PM IST
सार

परिजन धीरसाय को लेकर अस्पताल के लिए निकले। काफी दूरी होने के कारण परिजनों को गांव से जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सुबह के पांच बज गए। इसके बाद धीरसाय की हालत काफी बिगड़ चुकी थी और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
chhattisgarh middle-aged man death due to bonfire in korba
धीरसाय (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात एक अधेड़ की जिंदा जलने से मौत हो गई। अधेड़ ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया था। फिर वहीं बिस्तर बिछाकर सो गया। अलाव की आग बिस्तर तक पहुंची और सोता हुआ अधेड़ चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम बगबुड़ा निवासी धीरसाय (50) ने बुधवार रात ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया था। फिर आग तापते हुए वहीं बिस्तर बिछाकर सो गया। बताया जा रहा है कि अचानक से बिस्तर में आग लग गई। रात करीब एक बजे चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि धीरसाय आग से घिरा हुआ था। 
विज्ञापन




इसके बाद परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी और धीरसाय को लेकर अस्पताल के लिए निकले। काफी दूरी होने के कारण परिजनों को गांव से जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सुबह के पांच बज गए। इसके बाद धीरसाय की हालत काफी बिगड़ चुकी थी और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। वह मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed