{"_id":"62ae3a7a97e7ab3b6d792425","slug":"chhattisgarh-mahtari-picture-will-be-displayed-in-all-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लगेगी 'छत्तीसगढ़ महतारी' की तस्वीर, सीएम बघेल ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लगेगी 'छत्तीसगढ़ महतारी' की तस्वीर, सीएम बघेल ने दिए निर्देश
Sun, 19 Jun 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:28 AM IST
सार
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है।
विज्ञापन
'छत्तीसगढ़ महतारी'
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने में जोर शोर से लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, वहीं सीएम बघेल ने अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 'छत्तीसगढ़ महतारी' की तस्वीर प्रमुखता से लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। आगे ट्वीट में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघले ने ट्वीट में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र भी साझा किया है, जिसमें एक देवी हरी साड़ी में हंसिया और धान की बाली लिए हुए खड़ी हैं तथा आशीर्वाद दे रही हैं। साथ ही देवी छत्तीसगढ़ी आभूषणों से सुसज्जित हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ महतारी का मंदिर भी है
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य को स्थानीय लोग माता का दर्जा देते हैं और छत्तीसगढ़ महतारी कहकर संबोधित करते हैं। राज्य के कुरूद में छत्तीसगढ़ महतारी का एक मंदिर भी है, यहां हर साल चैत्र नवरात्रि पर्व पर मेला का आयोजन होता है।