फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Mahtari picture will be displayed in all government offices

Chhattisgarh : राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लगेगी 'छत्तीसगढ़ महतारी' की तस्वीर, सीएम बघेल ने दिए निर्देश

Sun, 19 Jun 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 02:28 AM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Mahtari picture will be displayed in all government offices
'छत्तीसगढ़ महतारी' - फोटो : Twitter

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने में जोर शोर से लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, वहीं सीएम बघेल ने अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 'छत्तीसगढ़ महतारी' की तस्वीर प्रमुखता से लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। आगे ट्वीट में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघले ने ट्वीट में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र भी साझा किया है, जिसमें एक देवी हरी साड़ी में हंसिया और धान की बाली लिए हुए खड़ी हैं तथा आशीर्वाद दे रही हैं। साथ ही देवी छत्तीसगढ़ी आभूषणों से सुसज्जित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ महतारी का मंदिर भी है
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य को स्थानीय लोग माता का दर्जा देते हैं और छत्तीसगढ़ महतारी कहकर संबोधित करते हैं। राज्य के कुरूद में छत्तीसगढ़ महतारी का एक मंदिर भी है, यहां हर साल चैत्र नवरात्रि पर्व पर मेला का आयोजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed