फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: jawan killed in an IED blast by Naxals in Sukma district

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान की मौत, तीन घायल

Sat, 01 Sep 2018 08:51 PM IST
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: jawan killed in an IED blast by Naxals in Sukma district

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने शनिवार को आईईडी विस्फोट कर दिया जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने पीटीआई- भाषा को बताया कि घटना दोपहर करीब 12.30 बजे रबड़ीपारा गांव की है जब डीआरजी जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। 

विज्ञापन


जैसे ही जवान गांव के करीब पहुंचे तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिसमें चार जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवानों को बाहर निकालने के लिए अतिरिक्त बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘‘इस दौरान गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल ज्ञानधर प्रधानी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को सुकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें आगे के उपचार के लिए रायपुर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed