{"_id":"64bbaebcd27fa254c5064efb","slug":"chhattisgarh-ias-officer-ranu-sahu-presented-in-court-ed-will-interrogate-for-3-days-sought-remand-for-14-d-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: IAS ऑफिसर रानू साहू कोर्ट में पेश, 3 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, मांगी थी 14 दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: IAS ऑफिसर रानू साहू कोर्ट में पेश, 3 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, मांगी थी 14 दिन की रिमांड
Sat, 22 Jul 2023 03:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 22 Jul 2023 03:56 PM IST
सार
ईडी ने कोयला घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ की आईएएस ऑफिसर रानू साहू को आज शनिवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया। ईडी की दलील के बाद कोर्ट ने 3 दिन के लिए रानू साहू को रिमांड पर सौंपा है। 25 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश होतीं IAS ऑफिसर रानू साहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ईडी ने कोयला घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ की आईएएस ऑफिसर रानू साहू को आज शनिवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया। ईडी की दलील के बाद कोर्ट ने 3 दिन के लिए रानू साहू को रिमांड पर सौंपा है। 25 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED 14 दिन की रिमांड मांगी थी। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। इसके पूर्व IAS समीर विश्नोई गिरफ्तार की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो कोल स्कैम में रायपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार की देर रात तक रानू साहू के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर सरकारी आवास में छापेमारी की थी। इस दौरान मिले अहम सबूतों के के आधार पर रानू साहू करोड़ों रुपए के हेराफेरी में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में कारोबारियों और ऑफिसर्स के घर रेड मारी थी। रायपुर में रामदास अग्रवाल के जोरा स्थित अनुपम नगर के घर में भी टीम ने दबिश दी थी। कोरबा में निगम कमिश्ननर प्रभाकर पांडेय के घर पर सुबह पांच बजे से पांच सदस्यीय टीम जांच पड़ताल की। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी पहुंचे थे, जो घर के अंदर और बाहर तैनात रहे।
विज्ञापन
पिछले साल भी हुई थी छापेमारी
पिछले साल ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और कोल अवैध वसूली केस में रानू साहू के कलेक्टर रहते हुए छापेमारी की थी। रानू साहू के मायके में ईडी के अधिकारियों ने रेड मारी थी। रानू के गांव पाण्डुका, गरियाबंद जिले में भी छापा पड़ा था। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के घर टीम ने दबिश दी थी। लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं।