{"_id":"638f00f512223a68d45fe7a7","slug":"chhattisgarh-husband-killed-wife-in-domestic-dispute-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पत्नी से विवाद हुआ तो जमीन पर पटका, फिर सीने पर चढ़कर घुटने से दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पत्नी से विवाद हुआ तो जमीन पर पटका, फिर सीने पर चढ़कर घुटने से दबाकर मार डाला
Tue, 06 Dec 2022 02:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Dec 2022 02:14 PM IST
सार
पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उसने रेखा से मारपीट करने और हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक ने जरा से विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को जमीन पर पटका फिर सीने पर चढ़कर घुटने से दबा दिया। पत्नी बेहोश हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट से मौत होने बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
शराब का आदी है पति
जानकारी के मुताबिक, सतनामी पारा, सरोना निवासी संजय आडिल शराब पीने का आदी है। अक्सर नशे की हालत में उसका पत्नी रेखा आडिल (32) से झगड़ा होता था। रेखा उसे शराब पीने से मना करती थी। इस पर जब भी रेखा खाना बनाती या कुछ काम करती तो संजय उसे परेशान करता। बताया जा रहा है कि चार दिसंबर को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर संजय ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
बेहोश हुई तो एम्स में भर्ती कराया
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संजय ने रेखा को जमीन पर पटक दिया। फिर उसके सीने पर चढ़ गया और घुटनों से बुरी तरह मारा। इसके चलते रेखा बेहोश हो गई। इस पर आरोपी संजय उसे एम्स में भर्ती कराकर भाग निकला। अगले दिन इलाज के दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया। इस पर एम्स प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार कर जेल भेजा
शार्ट पीएम में चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। संजय के पड़ोसियों, परिवार वालों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तो दोनों के बीच झगड़े-मारपीट का पता चला। इस पर पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उसने रेखा से मारपीट करने और हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।