{"_id":"72588746ed66a5825cdb3659892c2532","slug":"chhattisgarh-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Jul 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ के मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले दो दिनों में 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में अतिभारी और एक-दो स्थानों पर असाधारण भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
सीजीखबर के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को मंत्रालय से इस बारे में मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को भेजकर उन्हें सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक के अनुसार आज 21 जुलाई से कल 22 जुलाई को सवेरे साढ़े आठ बजे तक और 22 जुलाई से भी अगले चौबीस घंटों में यानी 23 जुलाई को सवेरे आठ बजे तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर से यह भी जानकारी दी गयी है कि एक अवदाब उत्तर-पूर्व ओड़िशा और गांगेय पश्चित बंगाल के ऊपर आज 21 जुलाई को सवेरे तीन बजे ओड़िशा के बारीपदा से 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इस आधार पर मौसम विज्ञान केन्द्र ने छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से कुछ भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है।