फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh health minister T S Singhdeo and his cabinet colleague test positive for Covid19

Covid-19 : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री समेत दो मंत्री कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 08 Mar 2021 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh health minister T S Singhdeo and his cabinet colleague test positive for Covid19
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत मंत्रिमंडल के दो सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ट्वीट करके अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


सिंहदेव ने बताया कि आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक इसके कोई गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। लेकिन नियमानुसार मैं सेल्फ आइसोलेशन (स्व पृथक-वास) का पालन कर रहा हूं। इसके साथ ही आप सभी से आग्रह है कि विगत दिनों में जो भी मेरे सीधे संपर्क में रहे हैं वो किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर अपनी कोरोना संक्रमण की जांच कराएं तथा स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखें।'
विज्ञापन


वहीं मंत्री अग्रवाल ने ट्वीट किया है, 'मेरे कोरोना रैपिड एंजीटन टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन (पृथकवास) हो जाएँ। साथ ही आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएं और हाथ धोते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इससे पहले पिछले सप्ताह कांग्रेस के विधायक समेत दो विधायकों के संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।


राज्य में रविवार तक 3,14,320 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 3,07,642 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 2820 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि संक्रमण से 3858 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed