{"_id":"646a1a3b2a1867f86c037477","slug":"chhattisgarh-health-department-team-visited-australia-gold-coast-university-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम: गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी का दौरा कर ली हेल्थ सर्विस की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम: गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी का दौरा कर ली हेल्थ सर्विस की जानकारी
Sun, 21 May 2023 06:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 06:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरान टीम ने आज रविवार को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरान टीम ने आज रविवार को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों से मुलाकात की। उनसे वहां के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल की अधोसंरचना, हॉस्पिटल प्रबंधन और गुणवत्ता के बारे में जाना। वहीं इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था भी देखी।
बता दें कि गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1000 बिस्तर हैं। यह क्वीसलैंड के सबसे बड़े हॉस्पिटलों में से एक है। इस हॉस्पिटल को प्रमुख शिक्षण हॉस्पिटल भी माना जाता है। गोल्ड कोस्ट हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बेहतर और उल्लेखनीय कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम 22 मई को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों और अधिकारियों से मिलेगी।
ये रहे शामिल
ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं।