{"_id":"624bcba466c197437231bd88","slug":"chhattisgarh-headmaster-sent-objectionable-message-on-children-s-whatsapp-group-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बच्चों के वाट्सएप ग्रुप पर हेडमास्टर ने भेजा आपत्तिजनक मैसेज, समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बच्चों के वाट्सएप ग्रुप पर हेडमास्टर ने भेजा आपत्तिजनक मैसेज, समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार
Tue, 05 Apr 2022 10:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:26 AM IST
सार
महामाया कॉलोनी निवासी राजेश दुबे कुदुदंड के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हैं। कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। दो दिन पहले इस ग्रुप पर राजेश दुबे ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक मैसेज भेजा। यह मैसेज धर्म विशेष की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला था। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, महामाया कॉलोनी निवासी राजेश दुबे कुदुदंड के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हैं। कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। दो दिन पहले इस ग्रुप पर राजेश दुबे ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेज दिया। इसके बाद सोमवार को मामला सिविल लाइन थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने की शिकायत
बताया जा रहा है कि, हेडमास्टर व अन्य शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज देखने के बाद अन्य शिक्षकों ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। हेडमास्टर पुलिस के सामने परिजन से माफी मांगता रहा, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन