{"_id":"628312ad8b014a2c127ee2c9","slug":"chhattisgarh-groom-arrested-who-got-married-by-cheating-on-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का पोस्टमार्टम: शादी वाले दिन गर्लफ्रेंड ने दुल्हन को बताया दूल्हे का राज, मंडप के बजाए पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का पोस्टमार्टम: शादी वाले दिन गर्लफ्रेंड ने दुल्हन को बताया दूल्हे का राज, मंडप के बजाए पहुंचा हवालात
Tue, 17 May 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 May 2022 08:42 AM IST
सार
10 मई को बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान युवक की गर्लफ्रेंड उसकी होने वाली दुल्हन के पास पहुंच गई और दूल्हे का राज बता दिया। इसके बाद शादी टूट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें प्यार का पोस्टमार्टम हो गया। दरअसल, यहां एक दूल्हे की बारात निकलने वाली थी, लेकिन वह मंडप के बजाए सीधे हवालात पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, मामला गर्लफ्रेंड को धोखा देकर किसी और लड़की से शादी करने का है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। जलसो गांव के 26 साल के चिरंजीवी वर्मा के रामपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों दो साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई और उसने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
10 मई को निकलने वाली थी बारात
चिरंजीवी वर्मा की 10 मई को बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड को उसकी शादी के बारे में पता चल गया। वह सीधे आरोपी की होने वाली दुल्हन के घर गई और आरोपी की सच्चाई बता दी। उसने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। झूठा वादा करके वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब होने वाली दुल्हन को यह सच्चाई पता चली तो उसने भी शादी करने से इंकार कर दिया और शादी टूट गई।
विज्ञापन
दर्ज कराई एफआईआर
इस बीच आरोपी की गर्लफ्रेंड ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरेापी युवक को गिरफ्तार कर लिया।