छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने इस्तीफा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इससे पहले मोदी सरकार ने यूपीए शासन के दौरान नियुक्त 7 राज्यपालों को अपने पद से हटने के लिये कहा था।
इनमें राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा, गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल, बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन, केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित, महाराष्ट्र के राज्यपाल शंकरनारायणन, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी।एल जोशी तथा त्रिपुरा के देवेन्द्र कुंवर का नाम शामिल था।
दो राज्यपालों ने किया था इंकार
सरकार के इस कदम के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल.जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि दो राज्यपालों केरल की शीला दीक्षित और महाराष्ट्र के राज्यपाल शंकरनारायणन ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया था।
सीजीखबर के मुताबिक गौर करने वाली बात यह है कि इनमें यूपीए द्वारा नियुक्त छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त का नाम नहीं था।
इससे राजधानी रायपुर में इस बात की चर्चा है थी कि उन्हें कुछ समय की मियाद मिल गई है लेकिन अब उन्होंने खुद से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।