{"_id":"58ef524d4f1c1b874acf884f","slug":"chhattisgarh-government-will-take-action-on-the-basis-of-work-report-of-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की वर्क रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की वर्क रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी सरकार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 13 Apr 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम रमन सिंह, छत्तीसगढ़
- फोटो : twitter
छत्तीसगढ़ सरकार, मंत्रालय से आधिकारियों के काम की समीक्षा कराने जा रही है। जिससे सरकार मंत्रालय से प्राप्त अधिकारियों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उनके खिलाफ एक्शन लेगी। मंत्रालय आईएएस, आईपीएस और आईएफएस आधिकारियों के काम-काज का एक रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सरकार को देगा। जिसके आधार पर ही सरकार अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय करेगी। जिसको लेकर अधिकारी बहुत चिंतित चल रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राज्य में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी पहले से ही गंभीर मामलों के आरोपों से घिरे हुए हैं। जबकि कुछ अफसरों के खिलाफ एसीबी और ईओडब्ल्यू में मामले लंबित पड़े हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन