{"_id":"62d92c4697e7ab3b6d793ab7","slug":"chhattisgarh-government-to-procure-pulses-from-farmers-in-msp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: MSP पर किसानों से दाल खरीदेगी भूपेश सरकार, पहली बार 25 मंडियों पर होगी खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: MSP पर किसानों से दाल खरीदेगी भूपेश सरकार, पहली बार 25 मंडियों पर होगी खरीदी
Thu, 21 Jul 2022 04:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 21 Jul 2022 04:07 PM IST
सार
सरकार ने दलहन की खरीद के लिए इस बार खास नियम बनाए हैं। इसके लिए पहले किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहली बार सरकार गोदाम एवं भंडारण की सुविधा वाली 25 कृषि मंडियों में दाल खरीदेगी।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार इस खरीफ खरीदी सीजन 2022-23 में किसानों से न्यूनतन समर्थित मूल्य पर दलहन की खरीदी करेगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड के जरिए सरकार अरहर उड़द और मूंग की खरीद करेगी। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार अक्टूबर से मई 2023 तक एमएसपी में किसानों से दाल खरीदेगी।
विज्ञापन
इस खरीफ खरीदी सीजन में सरकार किसानों से अरहर और उड़द 6,600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी, वहीं, मूंग की खरीद 7,755 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। गौरतलब है कि उड़द एवं मूंग की खरीद 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसंबर 2022 तक और अरहर की खरीद 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने दलहन की खरीद के लिए इस बार खास नियम बनाए हैं। इसके लिए पहले किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहली बार सरकार गोदाम एवं भंडारण की सुविधा वाली 25 कृषि मंडियों में दाल खरीदेगी। इस बाबत कृषि विभाग ने राज्य में खरीदी के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। खरीदी केन्द्र पर जरूरी भौतिक संसाधनों, उपकरणों और मानव संसाधन का इंतजाम छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड करेगी।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने न्यूनतन समर्थित मूल्य पर अरहर, उड़द और मूंग की खरीद के लिए जिन 25 मंडियो को चिन्हित किया है उनमें भाटापारा, गरियाबंद, महासमुन्द, बसना, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़ डोंगरगढ़, गंडई, कवर्धा, पण्डरिया, मुंगेली, लोरमी, सक्ती, रायगढ़, अंबिकापुर, सूरजपुर, रामानुजगंज, जशपुर, कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर, सम्बलपुर, पखांजूर कृषि मंडी शामिल हैं।