{"_id":"044e712c-eb78-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"chhattisgarh-government-s-new-agricultural-policy-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ सरकार की नई कृषि नीति बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ सरकार की नई कृषि नीति बनाने की तैयारी
रायपुर/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा है कि राज्य में किसान हितैषी नई कृषि नीति बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। कृषि मंत्री साहू ने इस सिलसिले में आहूत विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की प्रस्तावित नई कृषि नीति में खेती को अधिक से अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने पर विशेष रूप से बल दिया जाएगा ताकि किसानों की आमदनी में अच्छी वृद्वि हो सके।
उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों के लिए इस वित्तीय वर्ष से पहली बार अलग से कृषि बजट की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में प्रदेश की नई प्रस्तावित कृषि नीति भी किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि जनसंख्या वृद्वि, कृषि क्षेत्र के असंतुलित विकास, अतिवृष्टि, अल्पवर्षा व अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक समस्या, कृषि उपजों के लिए मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण उद्योगों की कमी तथा कृषि क्षेत्र के असंगठित होने को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कृषि नीति बनाने की जरूरत महसूस की है।