फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh government's new agricultural policy preparation

छत्तीसगढ़ सरकार की नई कृषि नीति बनाने की तैयारी

Mon, 27 Aug 2012 03:45 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:45 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh government's new agricultural policy preparation
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा है कि राज्य में किसान हितैषी नई कृषि नीति बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। कृषि मंत्री साहू ने इस सिलसिले में आहूत विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की प्रस्तावित नई कृषि नीति में खेती को अधिक से अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने पर विशेष रूप से बल दिया जाएगा ताकि किसानों की आमदनी में अच्छी वृद्वि हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों के लिए इस वित्तीय वर्ष से पहली बार अलग से कृषि बजट की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में प्रदेश की नई प्रस्तावित कृषि नीति भी किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि जनसंख्या वृद्वि, कृषि क्षेत्र के असंतुलित विकास, अतिवृष्टि, अल्पवर्षा व अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक समस्या, कृषि उपजों के लिए मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण उद्योगों की कमी तथा कृषि क्षेत्र के असंगठित होने को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कृषि नीति बनाने की जरूरत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed