फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government reshuffles 18 IAS and 28 IPS officers

छत्तीसगढ़ : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त

Tue, 26 Apr 2022 03:32 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Apr 2022 03:32 AM IST
सार

राज्य सरकार ने घोषित पांच नए जिलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों (ओएसडी) की नियुक्ति की है। यही अफसर बाद में इन जिलों के कलेक्टर भी बनेंगे। वहीं, दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh government reshuffles 18 IAS and 28 IPS officers
सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों का आदेश जारी किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18  और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश के अनुसार, आठ जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे, जबकि दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने घोषित पांच नए जिलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की नियुक्ति की है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने महानिरीक्षक (आईजी), पंजीयन एवं मुद्रांक इफ्फत आरा को सूरजपुर जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात किया है। वहीं, सूरजपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर, मुंगेली के पद पर और मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवगठित पांच जिलों खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, मोहला-मानपुर-चौकी, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ति में से प्रत्येक में एक आईएएस अधिकारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पीएस घ्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का, रायगढ़ नगरपालिका निगम के आयुक्त एस जयवर्धन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले का, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव डी राहुल वेंकट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का तथा दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना को सक्ती जिले का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, जो वर्तमान में रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में तैनात थे और उनके पास आईजी इंटेलिजेंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। वह अब केवल आईजी इंटेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर रहेंगे। उनके स्थान पर दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पाल रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप का तबादला उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा क्षेत्र के पद पर, सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले का तबादला सेनानी, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पद पर, मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला का तबादला सेनानी, 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बालोद के पद पर, जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के पद पर तथा बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू का तबादला पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के पद पर किया है।


अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव का तबादला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर, 14 वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बालोद के सेनानी मोहित गर्ग का तबादला पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के पद पर, सूरजपुर जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का तबादला पुलिस अधीक्षक सरगुजा के पद पर, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सेनानी चंद्र मोहन सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक मुंगेली के पद पर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर राजेश अग्रवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक जशपुर के पद पर तथा सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय का तबादला पुलिस अधीक्षक बीजापुर जिले के पद पर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed