फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government made partial changes in corporations and commissions: New responsibilities were given

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम और आयोगों में किया आंशिक बदलाव: नये सिरे से दी गई जिम्मेदारी, सीएम साय ने दी जानकारी

Tue, 20 May 2025 08:10 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 20 May 2025 08:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शासन ने निगम और आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh government made partial changes in corporations and commissions: New responsibilities were given
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन ने निगम और आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन किया है।  शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष और केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का प्रतिबद्धता से निर्वहन करते हुए राज्य के विकास और जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के इस बदलाव को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि पहले भी बीजेपी नेताओं को सरकार और संगठन में कहीं न कहीं पद देने की बात सामने आती रही है। इस बदलाव के बाद अब मंत्रिमंडल में भी नेताओं को कब मौका मिलता है, ये देखने वाली बात होगी। 


साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री साय 11 मंत्रियों के साथ काम कर रहे हैं। मंत्री के दो पद खाली हैं। प्रदेश में सीएम समेत 13 मंत्री बनाये जाने का प्रावधान हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed