{"_id":"58dce3be4f1c1b0f7663d977","slug":"chhattisgarh-government-is-happy-with-the-state-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ सरकार हुई राज्य कर्मियों पर मेहरबान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ सरकार हुई राज्य कर्मियों पर मेहरबान
amarujala.com- presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह
- फोटो : twitter
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कर्मचारियों को इसी साल से सातवां वेतनमान देने को तैयार है। इस बात की घोषणा राज्य के सीएम रमन सिंह ने सदन में की है। इसका फायदा राज्य के करीब पौने तीन लाख कर्मचारियों को होगा।
विज्ञापन
बहरहाल अभी सरकार ने यह घोषणा नहीं की है कि वह सातवां वेतनमान आखिर कब से देंगी। इसके अलावा सरकार ने राज्य के दिव्यांगों को मुफ्त में चावल देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने मुश्किल स्थितियों में लगे वन कर्मियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। यह पुरस्कार राशि दौलत राम लदेर की याद में वन कर्मियों को पुरस्कार के रुप में दी जाएगी।
विज्ञापन