फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Free coaching for engineering and doctors will start on 25 September

छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के विद्यार्थी फ्री में कर सकेंगे इंजियारिंग और डॉक्टर्स की कोचिंग, 25 सितंबर शुरुआत

Sat, 23 Sep 2023 06:10 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Sep 2023 06:10 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की डॉक्टर इंजिनियर बनने की चाहत पूरी होगी। विद्यार्थियों को फ्री में कोचिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण संस्थान से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (नीट) और प्री इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Free coaching for engineering and doctors will start on 25 September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्र-छात्रों के लिए खुशखबरी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की डॉक्टर इंजिनियर बनने की चाहत पूरी होगी। विद्यार्थियों को फ्री में कोचिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण संस्थान से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (नीट) और प्री इंजीनियरिंग (आईआईटी, जेईई मेन एवं एडवांस ) की कोचिंग दी जाएगी। कोंचिग के लिए संस्थान का चयन प्रक्रियाधीन है। इसके लिए राज्य सरकार ने 25 सितंबर से इस योजना का शुरुआत करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन्द्र या इसके नजदीक हायर सेकेंडरी में ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त 4 शहरी स्त्रोत केन्द्रों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व कोरबा में सीआरसी संचालित किए जाना जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था से की ओर से दी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी। शासकीय शालाओं के 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी विकाखंडो मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को तैयारी के लिए निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि, प्रशिक्षण संस्थान का चयन अभी नहीं हो पाया है इसलिए भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और गणित विषय के शासकीय संस्थाओं से ऑफ लाइन क्लासेस शुरू करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में होंगे पात्र

  • हर कक्षा में 100 प्रशिक्षणार्थियों में 50 मेडिकल और 50 इंजीनियरिंग के होंगे 
  • कोचिंग के लिए 10 वीं न्यूनतम 60 प्रतिशत जरूरी है
  • स्टूडेंट्स संबंधित विकासखंड, शहर के शासकीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए
  • 12वीं कक्षा में जीवविज्ञान और गणित विषयों के छात्र ही पात्र हैं
  • ज्यादा आवेदन आने पर 10वीं में प्राप्त मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा
  • कोचिंग प्रतिदिन शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक चलेगी
  • विषयवार प्रशिक्षण रोस्टर जिला शिक्षा अधिकारी ने तैयार किया है
  • स्टूडेंट्स अपने स्कूल के प्रिंसिपल से आवेदन प्राप्त सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed