फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Four wagons of goods train derailed no casualty reported in the incident

छत्तीसगढ़: मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Fri, 15 Jul 2022 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 07:52 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, कोयले से लदी मालगाड़ी नैला रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के जैतहरी के लिए रवाना हुई थी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Four wagons of goods train derailed no casualty reported in the incident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कोयले से लदी एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर हुआ। रेल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, कोयले से लदी मालगाड़ी नैला रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के जैतहरी के लिए रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ दूर आगे ही रेलवे स्टेशन के साइडिंग पर सुबह 11.10 बजे मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारण रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, लेकिन डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक कंट्रोल में समस्या हुई। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद ही घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed