{"_id":"628aabd628eb8b061229287c","slug":"chhattisgarh-four-arrested-for-poaching-spotted-deer-in-mahasamund","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: महासमुंद में चित्तीदार हिरन का अवैध शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: महासमुंद में चित्तीदार हिरन का अवैध शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 May 2022 03:02 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 23 May 2022 03:02 AM IST
सार
चार आरोपियों के कब्जे से एक एयरगन, नाइट विजन उपकरण, एक साइलेंसर और एक शिकार चाकू जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कथित तौर पर चित्तीदार हिरन का अवैध शिकार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जमील खान (48 वर्ष), शाकिम खान, माजिद खान (42 वर्ष) और नियाजउद्दीन उर्फ रंगू (40) को शनिवार रात पटेवा थाना क्षेत्र के तहत दो मोटरसाइकिलों को रोके जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक हिरण का शव बरामद किया गया है। महासमुंद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा तेम्भुरकर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त एसपी ने कहा कि उन्होंने कबूल किया है कि उन्होंने लोहरडीह गांव के पास जंगलों में एक एयर-गन के साथ हिरन का शिकार किया था। चारों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने चित्तीदार हिरण को मार डाला क्योंकि इसकी तस्करी से बहुत पैसा मिलता है। अधिकारी ने कहा कि हमने चारों के पास से एक एयरगन, नाइट विजन उपकरण, एक साइलेंसर और एक शिकार चाकू जब्त किया है। इन चारों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन