{"_id":"67879868bbd17c53e705c631","slug":"chhattisgarh-former-minister-and-congress-mla-kawasi-lakhma-arrested-ed-takes-action-in-liquor-scam-case-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार, ईडी ने शराब घोटाला मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार, ईडी ने शराब घोटाला मामले में की कार्रवाई
Wed, 15 Jan 2025 04:44 PM IST
Digvijay Singh
एजेंसी, छत्तीसगढ़
एजेंसी, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 15 Jan 2025 04:44 PM IST
सार
ईडी ने शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कवासी लखमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईडी ने शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इनमें रायपुर में लखमा का आवास और सुकमा जिले में उनके बेटे हरीश लखमा का आवास शामिल था। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन