{"_id":"669099de2e35c976e1086974","slug":"chhattisgarh-forest-minister-kedar-kashyap-will-also-handle-responsibility-of-parliamentary-affairs-minister-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णुदेव साय कैबिनेट में बदलाव: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप संसदीय कार्य मंत्री का भी संभालेंगे जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णुदेव साय कैबिनेट में बदलाव: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप संसदीय कार्य मंत्री का भी संभालेंगे जिम्मा
Fri, 12 Jul 2024 08:20 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 12 Jul 2024 08:20 AM IST
सार
राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप को एक और जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री केदार के पास वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास-सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पहले से है। इसके साथ ही उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
वन मंत्री केदार कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में बदलाव देखने को मिला है। राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप को एक और जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री केदार के पास वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास-सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पहले से है। इसके साथ ही उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा भी सौंपा गया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन