{"_id":"63de736537ceca4ad83592d7","slug":"chhattisgarh-forest-department-seized-illegal-timber-in-gpm-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की इमारती लकड़ी जब्त, मैदान, छज्जे, कपड़े और भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की इमारती लकड़ी जब्त, मैदान, छज्जे, कपड़े और भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई थी
Sat, 04 Feb 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:32 PM IST
सार
विभाग की ओर से बताया कि इन लकड़ियों को काटकर छिपाया गया था। टीम ने 63 नग चिरान बरामद की है। इसकी कीमत करीब एक लाख 55 हजार रुपये है। जब्त की गई लकड़ियों को मढ़ना डिपो ले जाया गया है।
विज्ञापन
मकान से बरामद इमारती लकड़ियां और आरा मशीन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में अवैध रूप से डंप की गई इमारती लकड़िकयों को वन विभाग की टीम ने शनिवार को जब्त किया है। इन लकड़िकयों को घर के आंगन, मैदान, छज्जे, कपड़े और भूसे में छिपाकर रखा गया था। बरामद लकड़ी की कीमत डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा आरा मशीनें भी बरामद की गई हैं। हालांकि आरोपी भाग निकला है। मामला मरवाही वन मंडल का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोडरी वन परिक्षेत्र के एक मकान में बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ियों को डंप करने की सूचना वन विभाग को मिली थी। इसके बाद टीम ने जोगियापारा भदौरा निवासी बोधराम राठौड़ के घर में छापा मारा। हालांकि उससे पहले ही बोधराम मकान में ताला लगाकर भाग चुका था। वन विभाग की टीम को मकान और उसके आसपास के क्षेत्र मे बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से बताया कि इन लकड़ियों को काटकर छिपाया गया था। टीम ने 63 नग चिरान बरामद की है। इसकी कीमत करीब एक लाख 55 हजार रुपये है। जब्त की गई लकड़ियों को मढ़ना डिपो ले जाया गया है। इसके अलावा मकान से आठ आरा मशीन के साथ तमाम बढ़ाई सामाग्री भी जब्त की गई है। ऐसा माना जा रहा है चोरी की ये लकड़ी किसी स्थानीय व्यक्ति के कहने पर काटी जा रही थी।
विज्ञापन