{"_id":"65bb61089617139d3108ad06","slug":"chhattisgarh-forest-department-employees-started-indefinite-strike-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Forest Department: वन विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सामने रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Forest Department: वन विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सामने रखी ये मांग
Thu, 01 Feb 2024 02:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। कवर्धा शहर में जिले के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना में बैठे हुए हैं। इसमें कबीरधाम समेत कई अन्य जिलों के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये हड़ताल पूरे प्रदेश में एक साथ हो रही है। इसमें कबीरधाम जिले के करीब 200 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। कवर्धा शहर में जिले के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना में बैठे हुए हैं। इसमें कबीरधाम जिले के रेंगाखार, सहसपुर लोहारा, पंडरिया पूर्व, पंडरिया पश्चिम, बोड़ला, तरेगांव, कवर्धा, चिल्फी, भोरमदेव अभ्यारण समेत जिले के वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं
विज्ञापन
छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। पहले चरण में बीते माह जनवरी में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है। इन कर्मचारियों की मांग लघु वनों पर संघ द्वारा उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा भर्ती की प्रक्रिया को रोकने व पूर्ववत पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों की सेवा लघु वनोपज संघ में यथावत रखने की है।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, इसलिए वन विभाग के वनरक्षकों को 2400 रुपये, वनपाल को 2800 रुपये, उप वनक्षेत्रपाल को 4200 रुपये का नया ग्रेड-पे स्वीकृत किया जाए। वन विभाग का विभागीय सेटअप विगत पृथक छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद से पुनरीक्षित नहीं किया गया है। इससे कार्य क्षेत्र एवं कर्मचारियों की संख्या में बहुत ज्यादा असंतुलन है, जिससे वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। पुनरीक्षित विभागीय सेटअप तत्काल लागू किया जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर रामानुजगंज में भी हड़ताल
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के समस्त वन कर्मचारी साप्ताहिक बाजार में शैड में धरने पर बैठे। वन कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमारे चार सूत्रीय मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारा अनिश्चित कालीन हड़ताल इसी प्रकार जारी रहेगी।
वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोगों की चार सूत्रीय मांगो में लघु वनोपज संघ के उपवन क्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा पर नियुक्ति तत्काल बंद किया जाए। कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, इसलिए वन विभाग के वंरक्षकों को 2400, वनपाल को 2800 उपवन क्षेत्रपाल को 4200 का नया ग्रेड पे स्वीकृत किया जाये। वन विभाग का विभागीय सेटअप विगत 10-15 वर्षों से पुनरीक्षित नहीं किया गया है।
पुनरीक्षित विभागीय सेटअप लागू किया जाये। 26.3.2023 के बाद नियुक्त किए गए समस्त वंरक्षकों का वेतनमान 3050-4590 किया गया है आदेश के परिपालन के लिए वित्त विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ समस्त के कोष लेखा एवं पेंशन समस्त जिला कोषालयों को पालन करने हेतु निर्देशित करने की कार्रवाई की जाये।