फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh five-year-old girl sexually assaulted accused 17 years old has been arrested

छत्तीसगढ़ : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को किया गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 02:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, राजनांदगांव
पीटीआई, राजनांदगांव Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 May 2022 02:26 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोप में 17 साल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh five-year-old girl sexually assaulted accused 17 years old has been arrested
बच्ची से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से मासूम बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक खबर सामने आई है। जिले में एक नाबालिग ने पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में 17 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डोंगरगढ़ के पुलिस उपमंडल अधिकारी केके पटेल ने कहा कि घटना शुक्रवार सुबह मोहरा पुलिस चौकी (चौकी) सीमा के तहत एक इलाके में हुई। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि "पीड़िता की मां के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जब बच्ची रोने लगी तब उसकी मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची और उसे बचाया। वहीं बच्ची ने भी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया। पटेल ने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच जारी है।



उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed