{"_id":"6280ef09ba0bed161c06d786","slug":"chhattisgarh-fire-in-shops-policeman-seriously-injured-in-cylinder-blast-two-others-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुकानों में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, दो अन्य भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुकानों में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, दो अन्य भी जख्मी
Sun, 15 May 2022 05:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 May 2022 05:46 PM IST
सार
बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने बताया कि कसडोल शहर स्थित नगर निगम कार्यालय में तड़के तीन बजे कम से कम छह दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार को कुछ दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों के साथ वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव कोशिश की। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की अंगुली कट गई और उसके जबड़े में गंभीर चोट आई। इस घटना में दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने बताया कि कसडोल शहर स्थित नगर निगम कार्यालय में तड़के तीन बजे कम से कम छह दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास के दौरान गैस वेल्डिंग की दुकान में रखे एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया, जिससे कांस्टेबल जीवन पाटले की एक अंगुली कट गई और उसका जबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि धमाके में अग्निशमन दल के दो कर्मी भी घायल हो गए। कांस्टेबल को इलाज के लिए तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों अग्निशमन कर्मियों को कसडोल में एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद दुकानों में लगी आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन