फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh facebook suicide

फेसबुकिया इश्क पर लगा मौत का फुलस्टॉप

Fri, 02 May 2014 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायपुर Updated Fri, 02 May 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh facebook suicide

फेसबुक पर परवान चढ़ी इश्क की एक कहानी प्रेमी की मौत पर खत्म हुई। मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने बताया कि वो क्यों कर रहा है खुदकुशी।

विज्ञापन


उन दोनों की ये कहानी जब पुलिस को पता चली तो वो भी रह गई हैरान।

मामला छत्तीसगढ़ के फाफाडीह इलाके का है जहां राकेश नाम के एक लड़के ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी नरसिंह दास साहू ने बताया कि पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन


दो पन्नों के इस सुसाइड नोट में उसने अपनी पूरी कहानी बताई है। राकेश यामहा को शोरूम पर नौकरी करता था और किराए के कमरे पर रहता था।

फेसबुक पर भी उसने अपना अकाऊंट बनाया हुआ था जिसमें उसने अपने बारे में काफी गलत जानकारी दी हुईं थीं। बेहद सामान्य घर के राकेश ने खुद को अमीर बताया था और इस तरह वह लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वक्त पहले एक लड़की से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई। कुछ ही दिनों में दोनों दोस्ती की दहलीज लांघ गए और इश्क के 'डेंजर जोन' में घुस गए। लड़की को सिर्फ उतना ही पता था जितना फेसबुक पर राकेश ने बताया था।

मगर एक दिन लड़की को जब सच पता चला तो उसने राकेश से ब्रेकअप कर लिया। ये झटका राकेश सह नहीं पाया और उसने खुदकुशी कर ली। मामला अब कानूनी है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed