फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Ex-minister and Congress Chanesh Ram Rathiya dies of COVID-19

छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता चनेश राम राठिया का कोरोना से निधन, सीएम ने जताया दुख

Mon, 14 Sep 2020 01:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायगढ़
पीटीआई, रायगढ़ Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 14 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Ex-minister and Congress Chanesh Ram Rathiya dies of COVID-19
चनेश राम राठिया (फाइल फोटो) - फोटो : social media

कांग्रेस के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री रहे चनेश राम राठिया का सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे। 

विज्ञापन


रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केसरी ने कहा, राठिया पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। शनिवार को कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका दोपहर एक बजे देहांत हो गया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।  
विज्ञापन



उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख आदिवासी नेता, राठिया को 1977 में पहली बार तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश के धरमजयगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया था। बाद में उन्होंने इसी सीट से लगातार पांच और विधानसभा चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में पशुपालन मंत्री के रूप में कार्य किया और 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद अजीत जोगी सरकार (2000-2003) में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।


राठिया के बड़े बेटे लालजीत सिंह राठिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ की धरमजयगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राठिया की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है। धरमजयगढ़ के साथ-साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed