कुमार विश्वास ने सीएम भूपेश बघेल को दी बधाई, मिला ऐसा जवाब
बहुत बहुत धन्यवाद कविराज @DrKumarVishwas जी!
"हवा का काम है चलना, दिये का काम है जलना
वो अपना काम करती है, मैं अपना काम करता हूँ"
आश्वस्त रहें, हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश इस सम्बोधन की ऊष्मा में कभी भी कमी महसूस नहीं करेगा। https://t.co/tuhiLcq77U— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) December 17, 2018विज्ञापन
कुमार विश्वास ने सीएम पद संभालने के बाद भूपेश बघेल को ट्वीट कर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा कि नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश दाऊ को बधाई। उम्मीद है कि वह किसानों, युवाओं को इस संबोधन की ऊष्मा का अनुभव कराएंगे।
बता दें कि इस बार चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जबरदस्त पटखनी दी है। कांग्रेस की यहां 15 साल बाद वापसी हुई है। पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 68 सीटों पर जीत हासिल की। इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मिला और सीएम की कुर्सी भी उनके हिस्से आई।