फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Eight people died due to lightning in Rajnandgaon school children were also among dead

Chhattisgarh: राजनांदगांव में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, मरने वालों में स्कूली बच्चे भी शामिल

Mon, 23 Sep 2024 03:16 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, राजनांदगांव
पीटीआई, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Eight people died due to lightning in Rajnandgaon school children were also among dead
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक गांव में बिजली गिरने से स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने फोन पर पीटीआई को बताया कि कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे और वो आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही 6 बच्चों की मौत हो गई।कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग और जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 


जांजगीर चांपा में आठ झुलसे एक की मौत

इससे पहले कल जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सुकाली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ युवक घायल हो गए थे। जिसमे एक नाबालिग बालक की मौत हो गई थी। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर करीबन 3 बजे सुकली गांव के 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तलाब के पास पिकनिक मना रहे थे, इस दौरान तेज आंधी तूफान और पानी गिरने के साथ आकाशीय बिजली की चपेट गिरने लगी। जिससे बचने के लिए तलाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे इस बीच तेज आकाशीय बिजली गिरने से 7 युवक 2 बच्चे घायल हो गए। 
 
उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया जिसमे एक चंद्रहास दर्वेश 11 साल को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है वहीं आठ घायलों का उपचार जारी है जिसमे सभी की हालत सामान्य है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed