फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh ed raid: coal trader suryakant told threat of life

Chhattisgarh ED Raid: कारोबारी सूर्यकांत ने कोर्ट में कहा-उसकी जान को खतरा, 24 घंटे CCTV निगरानी में रखें

Sun, 30 Oct 2022 09:40 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 09:40 AM IST
सार

 कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर में सरेंडर कर दिया। सूर्यकांत अपना चेहरा ढंक कर जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर ईडी के अफसर भी कोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट ने सूर्यकांत को 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh ed raid: coal trader suryakant told threat of life
कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन की अवैध तस्करी मामले में ईडी के शिकंजे में फंसे कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने खुद की जान को खतरा बताया है। हालांकि कारोबारी तिवारी ने यह नहीं बताया कि उनकी जान को किससे खतरा है। यह जरूर कहा कि उन्हें 24 घंटे CCTV कैमरों की निगरानी में रखा जाए। समय आने पर वह नाम का भी खुलासा करेंगे। कोयला कारोबारी सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Chhattisgarh ED Raid: कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया कोर्ट में सरेंडर, 12 दिन की रिमांड पर



ईडी से किसी की जान को खतरा नहीं

सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर में जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने बताया कि ईडी को जनकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी आज सरेंडर कर रहे हैं। ईडी ने रिमांड पर लिया है। अब आगे उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी से किसी की जान को खतरा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh IT Raid: कोल व्यापारी सूर्यकांत पर बेंगलुरु में FIR; 'मोबाइल तोड़ कमोड में डाला, कागज खा गए'



सूर्यकांत जांच में करेंगे पूरा सहयोग
कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के अधिवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही सूर्यकांत को पता चला कि उन्हें ढूंढा जा रहा है, वह खुद कोर्ट पहुंचे। कहा कि पहले भी आईटी जांच में पूरा सहयोग दिया है। आगे भी पूरा सहयोग करेंगे। पहले ईडी ने कहा था कि हम गिरफ्तार नहीं करेंगे। फिर दोबारा आए और कहा कि 14 दिन की न्यायायिक रिमांड चाहते हैं। विरोध करने पर 12 दिन का दिया गया। 
विज्ञापन

http://यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के 'एकनाथ शिंदे'



ईडी ने 13 अक्तूबर को सूर्यकांत को बताया था फरार
दरअसल, 11 अक्तूबर को ED ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी। इनमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर भी शामिल हैं। इसके बाद 13 अक्तूबर को ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई सहित दो अन्य कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार बताए गए थे। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: IAS के घर मिला 2 करोड़ कीमत का 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश



आईएएस और दो कोयला व्यापारी हुए हैं गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच आईएएस अफसर और चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्वनोई और दो कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनको ईडी ने रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया कि आईएएस समीर विश्नोई के घर से 4 किलो सोना, 20 कैरेट हीरा और 47 लाख रुपए कैश मिले हैं। बरामद किए गए सोने की कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इन सभी को रिमांड पर लिया गया। इसकी अवधि 10 नवंबर को पूरी हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed