फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh ed raid: coal trader suryakant tiwari surrendered in raipur court

Chhattisgarh ED Raid: कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया कोर्ट में सरेंडर, 12 दिन की रिमांड पर

Sat, 29 Oct 2022 06:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 06:56 PM IST
सार

सूर्यकांत तिवारी के सरेंड करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh ed raid: coal trader suryakant tiwari surrendered in raipur court
कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के दौरान फरार हुए कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर में सरेंडर कर दिया। सूर्यकांत अपना चेहरा ढंक कर जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर ईडी के अफसर भी कोर्ट पहुंच गए हैं। देर शाम तक चली बहस के बाद कोर्ट ने सूर्यकांत को 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले 13 अक्तूबर को ईडी ने कार्रवाई के दौरान आईएएस आईएएस समीर विश्नोई सहित दो अन्य कोल व्यापारियों को  पूछताछ के लिए बुलाया था। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल थे। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार हो गया। इसके बाद से ईडी उसे तलाश कर रही थी। सूर्यकांत का नाम प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन मामले में सामने आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के 'एकनाथ शिंदे'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकांत तिवारी के सरेंड करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं। यदि ईडी ने ज्यादती की तो तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है, उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ गहरे रिश्ते हैं।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh IT Raid: कोल व्यापारी सूर्यकांत पर बेंगलुरु में FIR; 'मोबाइल तोड़ कमोड में डाला, कागज खा गए'

इनकम टैक्स ने भी दर्ज कराई है एफआईआर
छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बीच फरार कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी पर इनकम टैक्स विभाग ने भी शिकंजा कसा है। आईटी विभाग ने सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ करीब चार माह बाद बेंगलुरु में FIR दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि जांच के दौरान सूर्यकांत तिवारी ने अपने मोबाइल को तोड़कर कमोड में फ्लश कर दिया। कई दस्तावेज उन्होंने फाड़ दिए और उसे चबा गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का दिया।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: IAS के घर मिला 2 करोड़ कीमत का 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed