{"_id":"635d150ccbc1954edf3a9125","slug":"chhattisgarh-ed-raid-coal-trader-suryakant-tiwari-surrendered-in-raipur-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh ED Raid: कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया कोर्ट में सरेंडर, 12 दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh ED Raid: कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया कोर्ट में सरेंडर, 12 दिन की रिमांड पर
Sat, 29 Oct 2022 06:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:56 PM IST
सार
सूर्यकांत तिवारी के सरेंड करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं।
विज्ञापन
कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के दौरान फरार हुए कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर में सरेंडर कर दिया। सूर्यकांत अपना चेहरा ढंक कर जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर ईडी के अफसर भी कोर्ट पहुंच गए हैं। देर शाम तक चली बहस के बाद कोर्ट ने सूर्यकांत को 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।
इससे पहले 13 अक्तूबर को ईडी ने कार्रवाई के दौरान आईएएस आईएएस समीर विश्नोई सहित दो अन्य कोल व्यापारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल थे। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार हो गया। इसके बाद से ईडी उसे तलाश कर रही थी। सूर्यकांत का नाम प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन मामले में सामने आया है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के 'एकनाथ शिंदे'
विज्ञापन
सूर्यकांत तिवारी के सरेंड करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं। यदि ईडी ने ज्यादती की तो तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है, उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ गहरे रिश्ते हैं।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh IT Raid: कोल व्यापारी सूर्यकांत पर बेंगलुरु में FIR; 'मोबाइल तोड़ कमोड में डाला, कागज खा गए'
इनकम टैक्स ने भी दर्ज कराई है एफआईआर
छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बीच फरार कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी पर इनकम टैक्स विभाग ने भी शिकंजा कसा है। आईटी विभाग ने सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ करीब चार माह बाद बेंगलुरु में FIR दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि जांच के दौरान सूर्यकांत तिवारी ने अपने मोबाइल को तोड़कर कमोड में फ्लश कर दिया। कई दस्तावेज उन्होंने फाड़ दिए और उसे चबा गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का दिया।