छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में मुठभेड़, तीन महिला नक्सली ढेर, तीनों पर था पांच-पांच लाख का इनाम
मुठभेड़ में मारे गए तीन महिला नक्सलियों में से प्रत्येक के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला रिजर्व गार्ड ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए तीन महिला नक्सलियों में से प्रत्येक के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। गार्ड और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ अडवाल और कुंजेरा गांवों के बीच जंगल में हुई। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद के साथ-साथ, दो आईईडी, दवाएं और माओवादी साहित्य बरामद किया है।
Each of the three Naxals killed in the encounter with District Reserve Guard, Dantewada this evening were carrying a reward of Rs 5 lakhs on their heads. Arms & ammunition, two IEDs, medicines & Naxals literature have been recovered from the site: Dantewada SP Abhishek Pallav
— ANI (@ANI) October 31, 2021