फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh district member hatched conspiracy to kill baby elephant

Korba: जनपद सदस्य ने रची थी बेबी एलीफैंट को मारने की साजिश, कहा था-हाथी विहीन कर देगा इलाका, 12 गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 02:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Oct 2022 02:15 PM IST
सार

कटघोरा वनमंडल में 44 हाथियों का झुंड मौजूद है। बच्चे की मौत के बाद वे बेहद आक्रामक हो गए हैं, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं। कुछ दिन पहले भी ग्राम बनिया में हाथियों के दल ने 5 एकड़ में लगी फसल को चट कर लिया था। 

विज्ञापन
chhattisgarh district member hatched conspiracy to kill baby elephant
कोरबा में बेबी एलीफैंट की हत्या मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेबी एलीफैंट को मारकर दफनाने के मामले में वन विभाग की टीम ने नाबालिग सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य कोमल सिंह अभी फरार है। उसी ने हाथी के बच्चे को मारने की साजिश रची थी। उसने हाथियों को मारने को लेकर वनकर्मियों को धमकी भी दी थी। कहा था कि वह इलाके को हाथी विहीन कर देगा। उसका वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम उसे तलाश करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh : कोरबा में हाथी के बच्चे को मारकर दफनाया, गुस्साए हाथियों ने घेरा गांव, एक ग्रामीण को कुचला



शव दफनाकर लगा दी थी धान की फसल
जानकारी के मुताबिक, पसान वन क्षेत्र के ग्राम बनिया में डेढ़ साल के हाथी को कुछ लोगों ने मार दिया। इसके बाद उसके शव को बंजर पड़ी जमीन में दफना दिया। 20 अक्तूबर को ग्रामीणों ने वहां धान की फसल देखी तो उन्हें संदेह हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची और फसल हटाकर खुदवाया तो उसमें से हाथी के बच्चे का शव निकला। इस पर टीम को संदेह हुआ कि गांव के पास जंगल में घूम रहे हाथियों के दल से बच्चा गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोगों ने दफनाया था शव
वन विभाग की टीम बेबी एलीफैंट को मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम बनिया के कुछ लोगों ने बेबी एलीफैंट को दफनाया था और धान की फसल लगा दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने महाबलेश्वर सिंह, लखेश्वर प्रताप सिंह, जगदीश चंद्रमणि, उदय कुमार, धनसिंह, कृपाल कुमार, सूरज कुमार, राजेंद्र राम, घूरनदास, जगत श्रीवास सहित 16 साल के एक लड़के को भी पकड़ा है। सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

जनपद सदस्य की धमकी का वीडियो भी हुआ वायरल
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और जनपद सदस्य कोमल सिंह ने 18 अक्तूबर को वन विभाग को यह धमकी दी थी कि वह हाथियों को मार देगा। अगर हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे, तो वो इस इलाके को हाथी विहीन कर देगा। इस धमकी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से मुख्य आरोपी कोमल सिंह फरार है। जांच में ये बात निकलकर आई थी कि हाथी सैकड़ों एकड़ फसल और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे ग्रामीणों में गुस्सा था। 

यह भी पढ़ें...Korba: रिहायशी इलाके में पहुंचे हाथी, अलर्ट करने पहुंची वन विभाग की टीम को दौड़ाया; देखिए VIDEO



जहर देकर मारने की बात आ रही सामने
जानकारी मिल रही है कि 18 अक्तूबर की रात हाथी के बच्चे को महुआ और धान में कीटनाशक मिलाकर खिलाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने उसे वहीं दफन कर दिया था और उसके ऊपर धान की फसल बो दी थी। मामला उजागर होने के बाद बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई थी। हालांकि वन विभाग के अधिकारी अभी मौत की सही वजह नहीं बता रहे हैं, लेकिन शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जहर देने की आशंका जाहिर की गई है। 



मवेशी और ग्रामीण को हाथी ने मारा
वहीं दूसरी ओर बच्चा गायब होने के बाद से हाथी भड़क गए हैं। बच्चे की तलाश में नाकाम हाथियों के दल ने गांव को घेर लिया था। सरहदी इलाके में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने जटगा वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण और मवेशी को मार दिया है। मारे गए ग्रामीण की पहचान देवमिट्टी गांव निवासी पीतांबर सिंह के रूप में हुई थी। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में हाथी लंबे समय से उत्पात मचा रहे हैं। दूसरी ओर वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed