फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Dharampal kaushik attacks Baghel govt over debt

छत्तीसगढ़: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार 

Sat, 14 May 2022 05:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 14 May 2022 05:51 PM IST
सार

कौशिक ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की आय बढ़ाने को लेकर कोई काम नहीं किए जा रहे। जमीन पर विकास के काम ठप्प पड़े हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Dharampal kaushik attacks Baghel govt over debt
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बघेल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी श्रीलंका की राह पर है। 2021 में श्रीलंका पर विदेशी कर्ज 3500 करोड़ डॉलर था। 2022 में वह बढ़कर 5100 करोड़ डॉलर हो गया है। वह किश्तें तक चुकाने में नाकाम है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी इतने ही दिनों में 5100 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है।

विज्ञापन


कौशिक ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की आय बढ़ाने को लेकर कोई काम नहीं किए जा रहे। जमीन पर विकास के काम ठप्प पड़े हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकार लगातार कर्ज ले रही है। कौशिक का कहना था कि कांग्रेस सरकार आज जो कर्ज ले रही है उससे प्रदेश का कोई उत्पादन नहीं बढ़ेगा। यह सरकार जारी रही तो छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबने से कोई नहीं बचा पाएगा। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार हर जगह छत्तीसगढ़ मॉडल की बात कर रही है। असम में इस मॉडल की बात हुई लेकिन चुनाव हार गए। उत्तर प्रदेश में इस मॉडल का लागू करने का वादा किया, जनता ने सात से दो सीटों पर समेट दिया। यह मॉडल फेल हो चुका है। लोगों को भी अब इसकी हकीकत समझ में आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशिक ने उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को चिंता शिविर बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। उनकी चिंता अस्तित्व बचाने की है। सभी जगह कांग्रेस की स्थिति खराब है। ऐसे में वे अस्तित्व बचाने की चिंता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed